Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Chanakya Neeti In Hindi – Sixth Chapter (चाणक्य नीति – छठवां अध्याय)

Chanakya Neeti In Hindi – Sixth Chapter (चाणक्य नीति – छठवां अध्याय)

Chanakya Neeti In Hindi – Sixth Chapter (चाणक्य नीति – छठवां अध्याय)                              Chanakya (चाणक्य) Chanakya Neeti – Sixth Chapter  (चाणक्य नीति – छठवां अध्याय) 1: मनुष्य शास्त्रों को पढ़कर धर्म को जानता है, मूर्खता को त्यागकर ज्ञान प्राप्त करता है तथा शास्त्रों को सुनकर मोक्ष प्राप्त करता है। 2: पक्षियों में कौवा, पशुओं में कुत्ता, ऋषि-मुनियों में क्रोध करने वाला और मनुष्यो में चुगली करने वाला चांडाल अर्थात नीच होता है। 3: कांसे का पात्र राख द्वारा मांजने से शुद्ध होता है, तांबे का पात्र खटाई के रगड़ने से शुद्ध होता है। स्त्री रजस्वला होने से पवित्र होती है और नदी तीव्र गति से बहने से निर्मल हो जाती है। 4: प्रजा की रक्षा के लिए भृमण करने वाला राजा सम्मानित होता है, भृमण करने वाला योगी और ब्राह्मण सम्मानित होता है, किन्तु इधर-उधर घूमने वाली स्त्री भृष्ट होकर नष्ट हो जाती है। 5: जिसके पास धन है उसके अनेक मित्र होते है, उसी के अनेक बंधु-बांधव होते है, वही पुरुष ...