Skip to main content

Posts

Showing posts with the label जब न हो जीने की आस*_

जब न हो जीने की आस*_ 🌎

*जब न हो जीने की आस*_ _हर दिन, दुनिया-भर में करीब 3,000 लोग अपनी जान लेने की कोशिश करते हैं। क्या बात उन्हें इतना निराश कर देती है कि वे जीना ही नहीं चाहते? बाइबल इसकी एक बुनियादी वजह बताती है। वह यह कि हम ‘संकटों से भरे ऐसे वक्‍त’ में जी रहे हैं_  _*“जिसका सामना करना मुश्‍किल” है। आज लोग हर वक्‍त तनाव और चिंता से घिरे रहते हैं। (2 तीमुथियुस 3:1; सभोपदेशक 7:7)*_ _जब एक इंसान को अपनी चिंताओं से निकलने का कोई तरीका नहीं सूझता तो शायद उसे एक ही रास्ता नज़र आए, खुदकुशी करना। अगर आपके मन में कभी ऐसा खयाल आता है, तो आप क्या कर सकते हैं?_  _*आप अकेले नहीं हैं!*_ _चाहे आपके हालात कितने ही बुरे क्यों न हो, एक बात हमेशा याद रखिए कि आप अकेले नहीं हैं। आज लगभग सभी लोग किसी-न-किसी मुश्‍किल से गुज़र रहे हैं।  बाइबल कहती है:_ _*“सारी सृष्टि . . . एक-साथ कराहती और दर्द से तड़पती रहती है।” (रोमियों 8:22)* _हो सकता है, आपको लगे कि आपकी मुश्‍किलें पहाड़ जैसी हैं, उनका कोई हल नहीं। मगर अकसर देखा गया है कि वक्‍त के गुज़रते हालात सुधर जाते हैं। लेकिन तब तक, क्या बात आपकी ...