Skip to main content

विषय- धोखा मैं धर्मी हूं !

विषय- धोखा मैं धर्मी हूं!

यदि कोई अपने आप को भक्त समझे और अपनी जीभ पर लगाम ना दे पर अपने हृदय को धोखा दे तो उसकी भक्ति व्यर्थ है!
(याकूब 1:26)

जी हां मित्रों आज ज्यादातर विश्वासियों में यह सबसे बड़ा धोखा है कि मैं धर्मी हूं ऐसा नहीं कि प्रभु ने हमें धर्मी नहीं बनाया यीशु मसीह ने अपने लहू से 
धोकर हमें धर्मी बनाया है लेकिन धर्मी एक जीवन है जो सच्चाई और खराई का जीवन है इसमें झूठ और पाप की कोई जगह नहीं है लेकिन यदि हम अपने आपको देखें तो क्या हमारा जीवन ऐसा है क्या हमने झूठ बोलना छोड़ दिया है क्या हमने लालच करना छोड़ दिया है क्या हमने पूरी रीति से सच बोलना सीख लिया है क्या हमने बुराई करना छोड़ दिया है नहीं मित्रोंआज भी हममें बहुत सारी ऐसी गलत आदतें हैं जिसके कारण से हम धोखे में जी रहे हैं कि हम धर्मी हैं जबकि धर्मी बनने के लिए हमको पूरी रीती से यीशु के लहू में शुद्ध होना पड़ेगा और सच्चाई के मार्ग पर चलना पड़ेगा वचन के अनुसार अपने जीवन को जीना पड़ेगा लेकिन हम तो अपने मन के अनुसार जीने की कोशिश करते हैं कुछ ही लोग हैं जो वचन के अनुसार सच्चाई से खराई से चलने की कोशिश करते हैं और वही लोग परमेश्वर के पुत्र कहलाते हैं बाकी लोग तो धोखे में जी रहे हैं!

आज हर व्यक्ति को ऊपर से अपने शरीर पर कपड़े, पगड़ी, दाढ़ी, बाल बढ़ाकर लगाकर अपने को धर्मी साबित करके अपने को मन को धोखा देता है क्योंकि हर एक व्यक्ति का मन उसकी गवाही देता है कि वह चरित्र में कैसा है एक व्यक्ति ने सामने से आते हुए एक भाई इसको सुसमाचार सुनाना चाहा वह व्यक्ति लंबे बाल दाढ़ी रखे हुए था गले में बड़ी-बड़ी मालाएं पहने था उसने सोचा यह व्यक्ति परमेश्वर की खोज में हैं उसे सही राह दिखाई जाए इसलिए लंबी दाढ़ी बाल वाले भाई को सुसमाचार सुनाएं दाढ़ी वाला भाई सुनते सुनते उसने अपने कुर्ते की जेब से बीड़ी निकालकर पीने लगा सुसमाचार सुनाने वाले भाई ने उससे कहा अरे भाई यह क्या कर रहे हो क्या आप नहीं जानते हमारा शरीर परमेश्वर का मंदिर है यह दाढ़ी वाला भाई कहने लगा मैं जानता हूं शरीर परमेश्वर का मंदिर है इसलिए तो बीड़ी पी रहा हूं क्योंकि मंदिर में अगरबत्ती की जरूरत होती है ऊपर का बदलाव हमें धर्मी नहीं बना सकता दाढ़ी, बाल, कपड़े, दान पुण्य यात्रा अगर इन्हीं से हम धर्मी ठहरते तो यीशु को इस दुनिया में आकर अपना लहू बहाकर क्रॉस पर मरने की जरूरत नहीं पड़ती!

 यीशु ने कहा "तुम बुरे हो कर कैसी अच्छी बातें कह सकते हो क्योंकि जो मन में भरा वहीं मुंह पर आता है""!

( मत्ती 12:34)

आज हर एक विश्वासी जन या अन्य जाति सब के सब सांसारिक कामों के द्वारा अपने आप को धर्मी दिखाना चाहते हैं इसीलिए कोई चींटी को खाना खिला रहा है तो कोई सूर्य को जल चढ़ा रहा है कोई पेड़ों की पूजा कर रहा है तो कोई पक्षियों को दाना खिला रहा है मैं यह नहीं कहता कि जीव जंतु को खाना पीना नहीं खिलाना चाहिए लेकिन इन सब कामो द्वारा हम धर्मी नहीं ठहरते जब तक कि हमें यीशु मसीह का लहू हमारे पापों से शुद्ध ना कर दे!
 इसीलिए यशायाह भविष्यवक्ता कहता है!
(याशायाह 64:6)
 हमारे धर्म के काम सब के सब मैले चिथड़ो के समान है!

इसलिए मित्रों अपने आपको शास्त्री और फरीसियों की तरह नहीं परंतु यीशु मसीह की तरह सच्चाई ईमानदारी और खराई से चलने वाला बनाइए ताकी परमेश्वर हमें धर्मी कहे!

 प्रभु आप सबको आशीष दे !
Praise The Lord 🙏
Mr.pawan yadaw.



 

Comments

Popular posts from this blog

“अंधी जनता, भ्रष्ट व्यवस्था”

  किताब का शीर्षक " अंधी जनता, (भ्रष्ट) व्यवस्था" प्रस्तावना यह पुस्तक किसी नेता, अधिकारी या संस्था के खिलाफ व्यक्तिगत आरोप नहीं है, बल्कि उस सोच, व्यवस्था और समाज की स्थिरता का सवाल है, जो धीरे-धीरे एक सामान्य व्यवहार को जन्म देती है। भारत जैसे विशाल और विविधतापूर्ण देश में लोकतंत्र की शक्ति है। यहां जनता ही असली मालिक है, और नेता और अधिकारी उसका नौकर है। लेकिन समय के साथ-साथ यह संतुलन बिगड़ गया। नौकर मालिक बन गया और मालिक यानी जनता गायब हो गई। आज के हालात ऐसे दिखते हैं कि कई नेता जनता की सेवा के बजाय निजी नौकरों में लगे रहते हैं, कुछ अधिकारियों का कहना है कि, और आम जनता इन सब को देखकर भी चुप रहती है। यह शैली ही सबसे बड़ी समस्या है। जब अन्याय को सहना आदत बन जाए, जब गलत को देखकर भी आवाज न उठ जाए, जब अपराध को "काम करने का तरीका" मान जाए- तब समाज धीरे-धीरे अपनी नैतिक शक्ति खो देता है। यह पुस्तक मौन टूर पर मौजूद है। यह प्रश्न उठाती है— क्या सच में सभी नेता घटिया हैं? जनता सच में आँधी, बाहरी और गाँव का क्या मतलब है? या फिर व्यवस्था ने लोगों को ऐसा ब...

🌸✍️खूबसूरती एक धोखा ​​है:✍️✍️

  खूबसूरती एक धोखा ​​है: एक समय की बात है, एक छोटे से गाँव में एक लड़की रहती थी जिसका नाम था रिया। वो बहुत ही खूबसूरत थी और लोग उसकी खूबसूरती का जश्न मनाते थे। लेकिन रिया को अपनी ख़ूबसूरती पर बहुत इज़्ज़त आती थी। उसने अपनी खूबसूरती को अपने जीवन का सबसे बड़ा हिस्सा बना लिया था। एक दिन, एक आदमी रिया के गाँव में आया। उसका नाम था करण. वो बहुत ही स्मार्ट और चालाक था। करण ने रिया को अपनी ख़ूबसूरती के बारे में बताया और उसने कहा कि वो उसकी ख़ूबसूरती को दुनिया भर में पेश करेगा। रिया ने करण की बात मानी और उसके साथ मिलकर अपनी खूबसूरती को दुनिया भर में पेश करने का फैसला किया। लेकिन करण का असली इरादा कुछ और ही था। उसने रिया को अपनी ख़ूबसूरती के लिए धोखा दिया और उसकी ख़ूबसूरती को अपने लिए उपयोग किया। रिया को बहुत दुख हुआ. उसने करण को धोखा देना शुरू कर दिया। लेकिन फिर रिया ने एक बात समझ में आई। अपनी ख़ूबसूरती पर इज़्ज़त आना नहीं चाहिए। ख़ूबसूरती एक दोखा ​​है. रिया ने अपने जीवन को बदलने का फैसला किया। उसने अपनी खूबसूरती को अपने जीवन का सबसे बड़ा हिसा नहीं बनाया और अपने जीवन को खुशियों से भर दिया।...

The Festival of Greenery.…the Chhattisgarh Hareli festival.

 यहाँ छत्तीसगढ़ हरेली त्यौहार के बारे में लगभग 5,000 शब्दों की एक कहानी दी गई है: हरियाली का त्यौहार छत्तीसगढ़ के हृदय स्थल, जो संस्कृति और परंपरा से समृद्ध क्षेत्र है, में हरेली उत्सव बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। यह त्योहार मानसून के मौसम की शुरुआत का प्रतीक है, जो सूखी धरती पर नया जीवन लेकर आता है। एक छोटे से गांव में लीला नाम की एक छोटी लड़की इस त्यौहार का बेसब्री से इंतजार करती थी। उसने पिछले साल अपनी दादी से पारंपरिक नृत्य और गीत सीखे थे, जो समुदाय में एक सम्मानित बुजुर्ग थीं। जैसे-जैसे बारिश नज़दीक आती गई, गांव वालों ने जश्न मनाने की तैयारी शुरू कर दी। उन्होंने अपने घरों को चमकीले रंगों से सजाया, सुंदर हस्तशिल्प बनाए और अपने प्रदर्शनों का अभ्यास किया। त्यौहार के दिन, गांव संगीत, नृत्य और हंसी से सराबोर हो गया। लीला ने एक शानदार पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया, उसकी चालें सुंदर और सटीक थीं। गांव वालों ने देर रात तक खुशी मनाई और जश्न मनाया। अगली सुबह, गांव के लोग स्थानीय मंदिर में प्रजनन और समृद्धि के देवी-देवताओं की पूजा करने के लिए एकत्र हुए। उन्होंने भरपूर फसल सुनिश्चित करने क...