Skip to main content

Posts

Showing posts from July, 2018

श्रीलंका में मौजूद है रामायण का सबसे बड़ा सबूत Ramayana Is 100 % Real ...

श्रीलंका में मौजूद है रामायण का सबसे बड़ा सबूत Ramayana Is 100 % Real ...

स्टीफन हॉकिंग की 5 डरावनी भविष्यवाणियां | 5 Scary Future Predictions By ...

दुनिया का सबसे अमीर व्यक्ति बनने की कहानी | Biography Of Bill Gates In H...

ब्रह्माण्ड की हैरान करने वाली सबसे Aadhunik सभ्यता | The Most Advanced C...

Chanakya Niti – Seventeenth Chapter in Hindi (चाणक्य नीति – सत्रहवां अध्याय) -----julay 25 pawan yadaw. Chanakya (चाणक्य) चाणक्य नीति , लगभग 2400 वर्ष पूर्व नालंदा विश्विधालय के महान आचर्य चाणक्य द्वारा लिखित एक महान ग्रन्थ है जो आज भी उतना ही प्रासंगिक है जितना उस समय था। चाणक्य नीति में कुल सत्रह अध्याय है। यहाँ प्रस्तुत है चाणक्य नीति का सत्रहवां अध्याय। Chanakya Neeti – Seventeenth Chapter  (चाणक्य नीति –  सत्रहवां अध्याय) 1: जिस प्रकार पर-पुरुष से गर्भ धारण करने वाली स्त्री शोभा नहीं पति, उसी प्रकार गुरु के चरणो में बैठकर विद्या प्राप्त न करके इधर-उधर से पुस्तके पढ़कर जो ज्ञान प्राप्त करते है, वे विद्वानों की सभा में शोभा नहीं पाते क्योंकि उनका ज्ञान अधूरा होता है। उसमे परिपक्वता नहीं होती। अधूरे ज्ञान के कारण वे शीघ्र ही उपहास के पात्र बन जाते है। 2: उपकार का बदला उपकार से देना चाहिए और हिंसा वाले के साथ हिंसा करनी चाहिए। वहां दोष नहीं लगता क्योंकि दुष्ट के साथ दुष्टता का व्यवहार करना ही ठीक रहता है। 3: तप में असीम शक्ति है। तप के द्वारा सभी...
Chanakya Niti – Sixteenth Chapter in Hindi (चाणक्य नीति – सोलहवां अध्याय Chanakya (चाणक्य) Chanakya Neeti – Sixteenth Chapter  (चाणक्य नीति –   सोलहवां अध्याय) 1: संसार के उद्धार के लिए जिन लोगो ने विधिपूर्वक परमेश्वर का ध्यान नहीं किया, स्वर्ग में समर्थ धर्म का उपार्जन नहीं किया, स्वप्न में भी सुन्दर युवती के कठोर स्तनों और जंघाओं के आलिंगन का भोग नहीं किया, ऐसे व्यक्ति का जन्म माता के यौवन रूपी वन को काटने वाली कुल्हाड़ी के समान है। 2: आचार्य चाणक्य का मानना है कि कुलटा (चरित्रहीन) स्त्रियों का प्रेम एकान्तिक न होकर बहुजनीय होता है। उनका कहना है की कुलटा स्त्रियां पराए व्यक्ति से बातचीत करती है, कटाक्षपूर्वक देखती है और अपने ह्रदय में पर पुरुष का चिंतन करती है, इस प्रकार चरित्रहीन स्त्रियों का प्रेम अनेक से होता है। 3: जो मुर्ख व्यक्ति माया के मोह में वशीभूत होकर यह सोचता है कि अमुक स्त्री उस पर आसक्त है, वह उस स्त्री के वश में होकर खेल की चिड़िया की भांति इधर-से-उधर नाचता फिरता है। 4: आचार्य चाणक्य का कहना है कि इस संसार में कोई भाग्यशाली व्यक्त...
Chanakya Neeti – Fifteenth Chapter in Hindi (चाणक्य नीति – पन्द्रहवां अध्याय) Chanakya (चाणक्य) Chanakya Neeti – Fifteenth Chapter  (चाणक्य नीति –  पन्द्रहवां अध्याय) 1: जिसका ह्रदय सभी प्राणियों पर दया करने हेतु द्रवित हो उठता है, उसे ज्ञान, मोक्ष, जटा और भस्म लगाने की क्या जरूरत है? 2: जो गुरु एक ही अक्षर अपने शिष्य को पढ़ा देता है, उसके लिए इस पृथ्वी पर कोई अन्य चीज ऐसी महत्वपूर्ण नहीं है, जिसे वह गुरु को देकर उऋण हो सके। 3: दुष्टों और कांटो से बचने के दो ही उपाय है, जूतों से उन्हें कुचल डालना व उनसे दूर रहना। 4: गंदे वस्त्र धारण करने वाले, दांतो पर मैल जमाए रखने वाले, अत्यधिक भोजन करने वाले, कठोर वचन बोलने वाले, सूर्योदय से सूर्यास्त तक सोने वाले, चाहे वह साक्षात विष्णु ही क्यों न हो, लक्ष्मी त्याग देती है। 5: निर्धन होने पर मनुष्य को उसके मित्र, स्त्री, नौकर, हितैषी जन छोड़कर चले जाते है, परन्तु पुनः धन आने पर फिर से उसी के आश्रय लेते है। 6: अन्याय से उपार्जित किया गया धन दस वर्ष तक रहता है। ग्यारहवें वर्ष के आते ही जड़ से नष्ट हो जाता है...
Chanakya Neeti – Fourteenth Chapter in Hindi (चाणक्य नीति – चौहदवा अध्याय) july.25 by pawan yadaw.. Chanakya (चाणक्य) Chanakya Neeti – Fourteenth Chapter  (चाणक्य नीति –  चौहदवा अध्याय) 1: इस पृथ्वी पर तीन ही रत्न है —–जल, अन्न, और मधुर वचन ! बुद्धिमान व्यक्ति इनकी समझ रखता है, परन्तु मूर्ख लोग पत्थर के टुकड़ो को ही रत्न कहते है। 2: मनुष्य के अधर्म रूपी वृक्ष (अर्थात शरीर) के फल —–दरिद्रता, रोग, दुःख, बंधन (मोह-माया), व्यसन आदि है। 3: धन, मित्र, स्त्री, पृथ्वी, ये बार-बार प्राप्त होते है, परन्तु मनुष्य का शरीर बार-बार नहीं मिलता है। 4: यह एक निश्चित तथ्य है कि बहुत से लोगो का समूह ही शत्रु पर विजय प्राप्त करता है, जैसे वर्षा की धार को धारण करने वाले मेघों के जल को तिनको के द्वारा (तिनके का बना छप्पर) ही रोका जा सकता है। 5: पानी में तेल, दुष्ट व्यक्तियों में गोपनीय बातें, उत्तम पात्र को दिया गया दान और बुद्धिमान के पास शास्त्र-ज्ञान यदि थोड़ा भी हो तो स्वयं वह अपनी शक्ति से विस्तार पा जाता है। 6: धार्मिक कथा सुनने पर, श्मशान में चिता क...

Chanakya Neeti – Thirteenth Chapter in Hindi (चाणक्य नीति – तेरहवा अध्याय

Chanakya Neeti – Thirteenth Chapter in Hindi (चाणक्य नीति – तेरहवा अध्याय) Chanakya (चाणक्य) Chanakya Neeti – Thirteenth Chapter  (चाणक्य नीति –  तेरहवा अध्याय) 1: उत्तम कर्म करते हुए एक पल का जीवन भी श्रेष्ठ है, परन्तु दोनों लोकों (लोक-परलोक) में दुष्कर्म करते हुए कल्प भर के जीवन (हजारों वर्षो का जीना) भी श्रेष्ठ नहीं है। 2: बीते हुए का शोक नहीं करना चाहिए और भविष्य में जो कुछ होने वाला है, उसकी चिंता नहीं करनी चाहिए। आए हुए समय को देखकर ही विद्वान लोग किसी कार्य में लगते है। 3: उत्तम स्वभाव से ही देवता, सज्जन और पिता संतुष्ट होते है। बंधु-बांधव खान-पान से और श्रेष्ठ वार्तालाप से पंडित अर्थात विद्वान प्रसन्न होते है। मनुष्य को अपने मृदुल स्वभाव को बनाए रखना चाहिए। 4: अहो ! आश्चर्य है कि बड़ो के स्वभाव विचित्र होते है, वे लक्ष्मी को तृण के समान समझते है और उसके प्राप्त होने पर, उसके भार से और भी अधिक नम्र हो जाते है। 5: जिसे किसी से लगाव है, वह उतना ही भयभीत होता है। लगाव दुःख का कारण है। दुःखो की जड़ लगाव है। अतः लगाव को छोड़कर सुख से रहना सीखो। 6: भवि...

Chanakya Neeti – Twelfth Chapter in Hindi (चाणक्य नीति – बारहवा अध्याय)

Chanakya Neeti – Twelfth Chapter in Hindi (चाणक्य नीति – बारहवा अध्याय) Chanakya (चाणक्य) Chanakya Neeti – Twelfth Chapter  (चाणक्य नीति – बारहवा अध्याय) 1: घर आनंद से युक्त हो, संतान बुद्धिमान हो, पत्नी मधुर वचन बोलने वाली हो, इच्छापूर्ति के लायक धन हो, पत्नी के प्रति प्रेमभाव हो, आज्ञाकारी सेवक हो, अतिथि का सत्कार और श्री शिव का पूजन प्रतिदिन हो, घर में मिष्ठान व शीतल जल मिला करे और महात्माओ का सत्संग प्रतिदिन मिला करे तो ऐसा गृहस्थाश्रम सभी आश्रमों से अधिक धन्य है। ऐसे घर का स्वामी अत्यंत सुखी और सौभाग्यशाली होता है। 2: जो व्यक्ति दुःखी ब्राह्मणों पर दयामय होकर अपने मन से दान देता है, वह अनंत होता है। हे राजन ! ब्राह्मणों को जितना दान दिया जाता है, वह उतने से कई गुना अधिक होकर वापस मिलता है। 3: जो पुरुष अपने वर्ग में उदारता, दूसरे के वर्ग पर दया, दुर्जनों के वर्ग में दुष्टता, उत्तम पुरुषों के वर्ग में प्रेम, दुष्टों से सावधानी, पंडित वर्ग में कोमलता, शत्रुओं में वीरता, अपने बुजुर्गो के बीच में सहनशक्ति,स्त्री वर्ग में धूर्तता आदि कलाओं में चतुर है, ऐ...

Chanakya Niti in Hindi – Eleventh Chapter (चाणक्य नीति – ग्यारहवा अध्याय)

Chanakya Niti in Hindi – Eleventh Chapter (चाणक्य नीति – ग्यारहवा अध्याय)    Chanakya (चाणक्य) चाणक्य नीति , लगभग 2400 वर्ष पूर्व नालंदा विश्विधालय के महान आचर्य चाणक्य द्वारा लिखित एक महान ग्रन्थ है जो आज भी उतना ही प्रासंगिक है जितना उस समय था। चाणक्य नीति में कुल सत्रह अध्याय है। यहाँ प्रस्तुत है चाणक्य नीति का ग्यारहवा अध्याय। Chanakya Neeti – Eleventh Chapter  (चाणक्य नीति – ग्यारहवा अध्याय) 1: दान देने का स्वभाव, मधुर वाणी, धैर्य और उचित की पहचान, ये चार बातें अभ्यास से नहीं आती, ये मनुष्य के स्वाभाविक गुण है। ईश्वर के द्वारा ही ये गुण प्राप्त होते है। जो व्यक्ति इन गुणों का उपयोग नहीं करता, वह ईश्वर के द्वारा दिए गए वरदान की उपेक्षा ही करता है और दुर्गुणों को अपनाकर घोर कष्ट भोगता है। 2: जो अपने स्वर्ग को छोड़कर दूसरे के वर्ग का आश्रय ग्रहण करता है, वह स्वयं ही नष्ट हो जाता है, जैसे राजा अधर्म के द्वारा नष्ट हो जाता है। उसके पाप कर्म उसे नष्ट कर डालते है। 3: हाथी मोटे शरीर वाला है, परन्तु अंकुश से वश में रहता है। क्या अंकुश हाथी के ...

Chanakya Niti in Hindi Tenth Chapter (चाणक्य नीति – दसवा अध्याय) julay-- 25 by pawan yadaw..

Chanakya Niti in Hindi Tenth Chapter (चाणक्य नीति – दसवा अध्याय)  julay-- 25 by pawan yadaw.. Chanakya (चाणक्य) Chanakya Neeti – Tenth Chapter  (चाणक्य नीति – दसवा अध्याय) 1: निर्धन व्यक्ति हीन अर्थात छोटा नहीं है, धनवान वही है जो अपने निश्चय पर दृढ़ है, परन्तु विदया रूपी धन से जो हीन है, वह सभी चीजो से हीन है। 2: अच्छी तरह देखकर पैर रखना चाहिए, कपड़े से छानकर पानी पीना चाहिए, शास्त्र से (व्याकरण से) शुद्ध करके वचन बोलना चाहिए और मन में विचार करके कार्य करना चाहिए। 3. विदयार्थी को यदि सुख की इच्छा है और वह परिश्रम करना नहीं चाहता तो उसे विदया प्राप्त करने की इच्छा का त्याग कर देना चाहिए। यदि वह विदया चाहता है तो उसे सुख-सुविधाओं का त्याग करना होगा क्योंकि सुख चाहने वाला विदया प्राप्त नहीं कर सकता। दूसरी ओर विदया प्राप्त करने वालो को आराम नहीं मिल सकता। 4: कवि लोग क्या नहीं देखते ? स्त्रियां क्या नहीं कर सकती ? मदिरा पीने वाले क्या-क्या नह...