Skip to main content

विषय- वासना के ऊपर जय कैसे पाएं! पार्ट -3


विषय- वासना के ऊपर जय कैसे पाएं!

 पार्ट -3

मित्रों पिछले दो भागों में मैंने आपको वासना और कामवासना के बारे में बताया कि कैसे वासना आपके जीवन में डासना में बदल जाती है!


जब आप लालच करते हो मोह करते हो व्याभिचार करते हो चोरी करते हो व्यर्थ कल्पना करते हो और अपनी शारीरिक इच्छा पूर्ति के लिए कुछ भी करते हो!

जैसे शैतान ने हव्वा के मन में लालच के प्रति गलत विचारों को उत्पन्न करके उसके अंदर एक  तीव्र इच्छा को पैदा कर दिया जिससे कारण से  आदम और हव्वा दोनों शैतान के द्वारा डासना का शिकार बन गए और परमेश्वर के साथ अपने संबंध को तोड़ बैठे!


(उत्पत्ति 3;1-7)

आज क्या अन्य जाति क्या विश्वासी सब के सब शैतान की उस डासना का शिकार होते चले जा रहे हैं क्योंकि यह गलत विचार की प्रवृत्ति आज भी शैतान उनके अंदर उत्पन्न कर रहा है और अपने मुख्य हथियारों को उनके प्रति यूज कर रहा है!

जैसे -मोबाइ ,टीवी ,कंप्यूटर, इंटरनेट, जी हां मित्रों आज यह शैतान का मुख्य हथियार बन चुके हैं टेक्नोलॉजी के शुरुआती दिनों में हम टीवी के द्वारा अच्छे और साफ-सुथरे सीरियल्स  देखा करते थे पर जैसे-जैसे एक इंटरनेट युग की शुरुआत हुई वैसे वैसे शैतान कंप्यूटर और मोबाइल के द्वारा पूरी मानव जाति को अपने वश में करने लगा!

और आज क्या बच्चे क्या बूढ़े क्या जवान क्या लड़कियां स्त्रियां सब के सब चौबीसों घंटे मोबाइल के अंदर डूबे रहते हैं आज इंटरनेट और मोबाइल की तीव्र इच्छा जो वासना के रूप में बदल चुकी है छोटे-छोटे बच्चों के अंदर भी समा चुकी है कैसे छोटे-छोटे बच्चे भी बिना मोबाइल के खाना नहीं खा रहे हैं मां बाप की नहीं सुनते यहां तक की गेम ना खेलने पर अपने मां-बाप का क़त्ल तक कर रहे हैं यह हमारी शारीरिक अभिलाषाएं कब वासना बनती हैं और अभिलाषा जब वासना  का रूप धारण करती है तो बड़ी खतरनाक होती है क्योंकि वासना बनने पर आपके अंदर तीव्र इच्छा होती है जो कुछ भी कर गुजरने तक तैयार हो जाती हैं!

मैंने खुद देखा आज कैसे छोटे-छोटे बच्चे दो या 3 साल के टीवी सीरियलों को देखकर उनके अंदर की अभिलाषा इतनी तीव्र हो गई कि वह आपस में यौन संबंध तक कर रहे हैं!

जिनको अभी कुछ समझ तक नहीं लेकिन व कर रहे हैं और हम बच्चे समझ कर उसको अनदेखा कर देते हैं लेकिन आप नहीं जानते मित्रों शैतान इस तरह के तीव्र शारीरिक अभिलाषा   को वासना बदलकर आपके मानव चरित्र को बर्बाद कर रहा है मानवता को बर्बाद कर रहा है और आपको परमेश्वर की दुनिया के परे एक  इंटरनेट की दुनिया में ले जा रहा है!

कुछ मां-बाप तो अपने बच्चों को टीवी सीरियलों डांस सीरियलों गंदे कॉमेडी सीरियलों में जाने तक का मौका दे रहे हैं और वह सोच रहे हैं कि उनके बच्चे नाम और पैसा कमा कर उनकी इज्जत बढ़ा रहे हैं!

 लेकिन वे नहीं जानते कि शैतान किस तरह चलाकी से इन बच्चों के अंदर इस तरह की गंदी और तीव्र वासना को डालकर उनके अंदर की  मानवता को बर्बाद कर रहा है इंसानी भावनाओं को खत्म कर रहा है जिससे बड़े होकर ना तो अपने मां-बाप की सुनेंगे और ना तो किसी की सुनेंगे क्योंकि उनके अंदर  फीलिंग खत्म हो चुकी होगी और पैसे ,लालच ,शोहरत, घमंड, सुखविलास का भोग, और शारीरिक कामवासना इतनी ज्यादा भर चुकी होगी कि वह किसी के कंट्रोल में नहीं रहेंगे और अपने मन की करेंगे !

और आजकल तो इंस्टाग्राम पर रील बनाने का चलन शुरू हो गया है जिस पर हस्बैंड, वाइफ, लड़कियां, बच्चे ,बूढ़े ,जवान सब के सब एक से एक अश्लील गंदे वीडियो बना रहे हैं और ऐसा नहीं कि इसमें केवल गरीब घर के बच्चे हैं जो पैसा कमाते हैं परंतु बड़े बड़े घरों के अमीर लोग भी शामिल है जी केवल अपने नाम और फॉलोअर्स बढा़ने के चक्कर में किसी तरह उनको लोग पसंद करें अश्लीलता और अपशब्दों से भरे वीडियो बना रहे हैं!

सोचे मित्रों आप कहां जा रहे हैं क्योंकि जिस मोबाइल को आप यूज कर रहे हैं जिस कंप्यूटर को आप यूज कर रहे हैं वह शैतान का अचूक हथियार बन चुके हैं!

(प्रकाशितवाक्य 6:4)

फिर एक और घोड़ा निकला जो लाल रंग का था और उसके सवार को यह अधिकार दिया गया कि पृथ्वी पर से मेल उठा ले ताकि लोग एक दूसरे का वध करें और उसे एक बड़ी तलवार दी गई!

जी हां मित्रों शैतान पृथ्वी पर से इंसान ईमेल को खत्म कर इंसान को इंटरनेट की दुनिया का मेल करा रहा है आज लोगो की इंसानों के प्रति भावना खत्म है लेकिन इंटरनेट और मोबाइल के प्रति उनकी भावनाएं वासना के रूप में बदल के इतने तीव्र हो चुके हैं कि वह इंसानों की नहीं सुनते लेकिन इंटरनेट और मोबाइल के लिए कुछ भी कर गुजरते हैं!

बाइबल आपको परिश्रम करने के विषय में बोलते हैं लेकिन इंटरनेट मोबाइल आपको आलसी बना रहा है और इंटरनेट पर ही आपको पैसा कमाने का अवसर प्रदान कर रहा है ताकि आप आलसी होकर इस गंदी मानसिकता में डूब जाएं!

मैंने बहुत से पास्टर ,विश्वासी देखे जिनकी प्रार्थना का जीवन बहुत अच्छा था परंतु मोबाइल और इंटरनेट की मानसिकता में फंसकर वे अपना पूरा का पूरा विश्वासी जीवन ही खो बैठे और गलत मानसिकता और विचारधारा मैं फस कर वासना और कामवासना में डूब गए!

इसलिए संगति का आपके जीवन में महत्वपूर्ण रोल है क्योंकि जैसी संगति आप करोगे आप वैसे ही बनते जाओगे इसलिए बुरी आदतें अच्छे चरित्र को बिगाड़ देती हैं आप इनका इस्तेमाल तो करें परंतु परमेश्वर की महिमा के लिए करें ना कि अपने इच्छाओं की पूर्ति के लिए क्योंकि आपकी इच्छा कभी भी वासना में बदल सकती है !

इसलिए गलत संगती  गलत लोगों से बचें और परमेश्वर के वचन के साथ संगति करें प्रभु के लोगो के साथ संगति करें ताकि आप पवित्र बन सके तब आप जाकर वासना के ऊपर जए पा सकते हैं!

प्रभु आप सबको आशीष दे!

Praise The Lord 🙏

Mr Pawan yadaw.

Comments

Popular posts from this blog

“अंधी जनता, भ्रष्ट व्यवस्था”

  किताब का शीर्षक " अंधी जनता, (भ्रष्ट) व्यवस्था" प्रस्तावना यह पुस्तक किसी नेता, अधिकारी या संस्था के खिलाफ व्यक्तिगत आरोप नहीं है, बल्कि उस सोच, व्यवस्था और समाज की स्थिरता का सवाल है, जो धीरे-धीरे एक सामान्य व्यवहार को जन्म देती है। भारत जैसे विशाल और विविधतापूर्ण देश में लोकतंत्र की शक्ति है। यहां जनता ही असली मालिक है, और नेता और अधिकारी उसका नौकर है। लेकिन समय के साथ-साथ यह संतुलन बिगड़ गया। नौकर मालिक बन गया और मालिक यानी जनता गायब हो गई। आज के हालात ऐसे दिखते हैं कि कई नेता जनता की सेवा के बजाय निजी नौकरों में लगे रहते हैं, कुछ अधिकारियों का कहना है कि, और आम जनता इन सब को देखकर भी चुप रहती है। यह शैली ही सबसे बड़ी समस्या है। जब अन्याय को सहना आदत बन जाए, जब गलत को देखकर भी आवाज न उठ जाए, जब अपराध को "काम करने का तरीका" मान जाए- तब समाज धीरे-धीरे अपनी नैतिक शक्ति खो देता है। यह पुस्तक मौन टूर पर मौजूद है। यह प्रश्न उठाती है— क्या सच में सभी नेता घटिया हैं? जनता सच में आँधी, बाहरी और गाँव का क्या मतलब है? या फिर व्यवस्था ने लोगों को ऐसा ब...

🌸✍️खूबसूरती एक धोखा ​​है:✍️✍️

  खूबसूरती एक धोखा ​​है: एक समय की बात है, एक छोटे से गाँव में एक लड़की रहती थी जिसका नाम था रिया। वो बहुत ही खूबसूरत थी और लोग उसकी खूबसूरती का जश्न मनाते थे। लेकिन रिया को अपनी ख़ूबसूरती पर बहुत इज़्ज़त आती थी। उसने अपनी खूबसूरती को अपने जीवन का सबसे बड़ा हिस्सा बना लिया था। एक दिन, एक आदमी रिया के गाँव में आया। उसका नाम था करण. वो बहुत ही स्मार्ट और चालाक था। करण ने रिया को अपनी ख़ूबसूरती के बारे में बताया और उसने कहा कि वो उसकी ख़ूबसूरती को दुनिया भर में पेश करेगा। रिया ने करण की बात मानी और उसके साथ मिलकर अपनी खूबसूरती को दुनिया भर में पेश करने का फैसला किया। लेकिन करण का असली इरादा कुछ और ही था। उसने रिया को अपनी ख़ूबसूरती के लिए धोखा दिया और उसकी ख़ूबसूरती को अपने लिए उपयोग किया। रिया को बहुत दुख हुआ. उसने करण को धोखा देना शुरू कर दिया। लेकिन फिर रिया ने एक बात समझ में आई। अपनी ख़ूबसूरती पर इज़्ज़त आना नहीं चाहिए। ख़ूबसूरती एक दोखा ​​है. रिया ने अपने जीवन को बदलने का फैसला किया। उसने अपनी खूबसूरती को अपने जीवन का सबसे बड़ा हिसा नहीं बनाया और अपने जीवन को खुशियों से भर दिया।...

The Festival of Greenery.…the Chhattisgarh Hareli festival.

 यहाँ छत्तीसगढ़ हरेली त्यौहार के बारे में लगभग 5,000 शब्दों की एक कहानी दी गई है: हरियाली का त्यौहार छत्तीसगढ़ के हृदय स्थल, जो संस्कृति और परंपरा से समृद्ध क्षेत्र है, में हरेली उत्सव बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। यह त्योहार मानसून के मौसम की शुरुआत का प्रतीक है, जो सूखी धरती पर नया जीवन लेकर आता है। एक छोटे से गांव में लीला नाम की एक छोटी लड़की इस त्यौहार का बेसब्री से इंतजार करती थी। उसने पिछले साल अपनी दादी से पारंपरिक नृत्य और गीत सीखे थे, जो समुदाय में एक सम्मानित बुजुर्ग थीं। जैसे-जैसे बारिश नज़दीक आती गई, गांव वालों ने जश्न मनाने की तैयारी शुरू कर दी। उन्होंने अपने घरों को चमकीले रंगों से सजाया, सुंदर हस्तशिल्प बनाए और अपने प्रदर्शनों का अभ्यास किया। त्यौहार के दिन, गांव संगीत, नृत्य और हंसी से सराबोर हो गया। लीला ने एक शानदार पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया, उसकी चालें सुंदर और सटीक थीं। गांव वालों ने देर रात तक खुशी मनाई और जश्न मनाया। अगली सुबह, गांव के लोग स्थानीय मंदिर में प्रजनन और समृद्धि के देवी-देवताओं की पूजा करने के लिए एकत्र हुए। उन्होंने भरपूर फसल सुनिश्चित करने क...