Skip to main content

विषय- कपड़े गंदे क्यों ?

  कपड़े गंदे क्यों?

यहोवा यो कहता है आओ हम आपस में वाद-विवाद करें ताकि तुम्हारे पाप चाहे लाल रंग के हो तो भी वह हिम की नाई उजले हो जाएंगे!

( यशायाह 1:18)


किसी ने किसी से पूछा कि आपके कपड़े गंदे क्यों हैं? उसने कहा कि मेरे पास साबुन नहीं है फिर किसी और ने यह भी सवाल किया गया कि आपके कपड़े गंदे क्यों? उसने जवाब दिया मेरे पास साबुन तो है परंतु कपड़े धोने के लिए टाइम नहीं है!


 यहां पर 2 आदमी है जिसके कपड़े गंदे हैं उनमें से एक के पास साबुन नहीं है दूसरे के पास समय नहीं है एक साफ कपड़े पहनने के लिए दोनों चीजें जरूरी है साबुन भी चाहिए और समय भी चाहिए यिर्मयाह पूछता है क्या गिलाद देश में बलसान नाम की दवाई नहीं और यदि है तो लोगों के घाव क्यों नहीं चंगे होते!

( यिर्मयाह 8:22)

उस जमाने में यिर्मयाह के समय में बलसान की दवाई बहुत मशहूर थी!


 (यिर्मयाह 46:11)

 फिर भी बहुतों के घाव चंगे नहीं हुए मैं समझता हूं कि जिसके घाव चंगे नहीं हुए उसके दो ही कारण हो सकते हैं या तो उसके पास दवा खरीदने को पैसे नहीं होंगे या जिन्होंने वह दवा ली होगी उसे घाव पर नहीं लगाया होगा चंगाई तो 100% है साबुन से कपड़ा 100% साफ होता है परंतु अगर उसे ना धोऐं तो कैसे साफ होगा इसी तरह यीशु मसीह का लहू हमारे पापों को धोता है अब हम यह तो नहीं कह सकते कि उसका लहू खरीदने को हमारे पास पैसा नहीं क्योंकि लहू तो मुफ्त है अब एक ही बहाना है कि हमारे पास समय नहीं है आज गरीब से गरीब और अमीर से अमीर सबके घर में साबुन होता है इसलिए सबके कपड़े साफ होना चाहिए!


 परमेश्वर कहता है और हम आपस में बातचीत करें वह आपको बुला रहा है पर हम कहते हैं कि हमारे पास समय नहीं है डॉक्टर के पास बिमार को समय निकालकर जाना पड़ता है तभी इलाज होता है हमको भी परमेश्वर के पास समय निकाल कर आना पड़ेगा तभी वह हमारा आत्मिक इलाज करेगा!


 यह इलाज मुफ्त है हमको केवल समय देना है हम सभों को यीशु बुला रहा है वह कहता है कि आओ हम आपस में बातचीत करें आप कहेंगे मैं आपके पास कैसे आऊ मैं तो पापी हूं आप पवित्र है यीशु कहता है की चिंता मत करो अगर तुम्हारे पाप लाल रंग के भी होंगे तो वह बर्फ की तरह सफेद हो जाएंगे उसका लहू हमें सब पापों से शुद्ध करता है!


 (1 यूहन्ना 1:7)

 व मुफ्त और सब के लिए साबुन कहीं भी मुक्त नहीं मिलता लोग पैसे से खरीद कर उससे कपड़े धोते हैं क्योंकि कपड़े बार-बार गंदे हो जाते हैं इसी तरह हमारा मन भी बार-बार गंदा हो जाता है उसकी सफाई के लिए यीशु का लहू जो मुफ्त मिलता है हमको चाहिए यह लहू 100% हमारे मन को धोकर साफ करेगा इसके लिए पैसा नहीं केवल समय देना पड़ेगा परमेश्वर को समय दें और पवित्र बनकर स्वर्ग में जाने को तैयार रहें!


 प्रभु आप सबको आशीष दे!

Praise The Lord 🙏

Mr.Pawan yadaw 




Comments

Popular posts from this blog

“अंधी जनता, भ्रष्ट व्यवस्था”

  किताब का शीर्षक " अंधी जनता, (भ्रष्ट) व्यवस्था" प्रस्तावना यह पुस्तक किसी नेता, अधिकारी या संस्था के खिलाफ व्यक्तिगत आरोप नहीं है, बल्कि उस सोच, व्यवस्था और समाज की स्थिरता का सवाल है, जो धीरे-धीरे एक सामान्य व्यवहार को जन्म देती है। भारत जैसे विशाल और विविधतापूर्ण देश में लोकतंत्र की शक्ति है। यहां जनता ही असली मालिक है, और नेता और अधिकारी उसका नौकर है। लेकिन समय के साथ-साथ यह संतुलन बिगड़ गया। नौकर मालिक बन गया और मालिक यानी जनता गायब हो गई। आज के हालात ऐसे दिखते हैं कि कई नेता जनता की सेवा के बजाय निजी नौकरों में लगे रहते हैं, कुछ अधिकारियों का कहना है कि, और आम जनता इन सब को देखकर भी चुप रहती है। यह शैली ही सबसे बड़ी समस्या है। जब अन्याय को सहना आदत बन जाए, जब गलत को देखकर भी आवाज न उठ जाए, जब अपराध को "काम करने का तरीका" मान जाए- तब समाज धीरे-धीरे अपनी नैतिक शक्ति खो देता है। यह पुस्तक मौन टूर पर मौजूद है। यह प्रश्न उठाती है— क्या सच में सभी नेता घटिया हैं? जनता सच में आँधी, बाहरी और गाँव का क्या मतलब है? या फिर व्यवस्था ने लोगों को ऐसा ब...

🌸✍️खूबसूरती एक धोखा ​​है:✍️✍️

  खूबसूरती एक धोखा ​​है: एक समय की बात है, एक छोटे से गाँव में एक लड़की रहती थी जिसका नाम था रिया। वो बहुत ही खूबसूरत थी और लोग उसकी खूबसूरती का जश्न मनाते थे। लेकिन रिया को अपनी ख़ूबसूरती पर बहुत इज़्ज़त आती थी। उसने अपनी खूबसूरती को अपने जीवन का सबसे बड़ा हिस्सा बना लिया था। एक दिन, एक आदमी रिया के गाँव में आया। उसका नाम था करण. वो बहुत ही स्मार्ट और चालाक था। करण ने रिया को अपनी ख़ूबसूरती के बारे में बताया और उसने कहा कि वो उसकी ख़ूबसूरती को दुनिया भर में पेश करेगा। रिया ने करण की बात मानी और उसके साथ मिलकर अपनी खूबसूरती को दुनिया भर में पेश करने का फैसला किया। लेकिन करण का असली इरादा कुछ और ही था। उसने रिया को अपनी ख़ूबसूरती के लिए धोखा दिया और उसकी ख़ूबसूरती को अपने लिए उपयोग किया। रिया को बहुत दुख हुआ. उसने करण को धोखा देना शुरू कर दिया। लेकिन फिर रिया ने एक बात समझ में आई। अपनी ख़ूबसूरती पर इज़्ज़त आना नहीं चाहिए। ख़ूबसूरती एक दोखा ​​है. रिया ने अपने जीवन को बदलने का फैसला किया। उसने अपनी खूबसूरती को अपने जीवन का सबसे बड़ा हिसा नहीं बनाया और अपने जीवन को खुशियों से भर दिया।...

The Festival of Greenery.…the Chhattisgarh Hareli festival.

 यहाँ छत्तीसगढ़ हरेली त्यौहार के बारे में लगभग 5,000 शब्दों की एक कहानी दी गई है: हरियाली का त्यौहार छत्तीसगढ़ के हृदय स्थल, जो संस्कृति और परंपरा से समृद्ध क्षेत्र है, में हरेली उत्सव बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। यह त्योहार मानसून के मौसम की शुरुआत का प्रतीक है, जो सूखी धरती पर नया जीवन लेकर आता है। एक छोटे से गांव में लीला नाम की एक छोटी लड़की इस त्यौहार का बेसब्री से इंतजार करती थी। उसने पिछले साल अपनी दादी से पारंपरिक नृत्य और गीत सीखे थे, जो समुदाय में एक सम्मानित बुजुर्ग थीं। जैसे-जैसे बारिश नज़दीक आती गई, गांव वालों ने जश्न मनाने की तैयारी शुरू कर दी। उन्होंने अपने घरों को चमकीले रंगों से सजाया, सुंदर हस्तशिल्प बनाए और अपने प्रदर्शनों का अभ्यास किया। त्यौहार के दिन, गांव संगीत, नृत्य और हंसी से सराबोर हो गया। लीला ने एक शानदार पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया, उसकी चालें सुंदर और सटीक थीं। गांव वालों ने देर रात तक खुशी मनाई और जश्न मनाया। अगली सुबह, गांव के लोग स्थानीय मंदिर में प्रजनन और समृद्धि के देवी-देवताओं की पूजा करने के लिए एकत्र हुए। उन्होंने भरपूर फसल सुनिश्चित करने क...